भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन वनीला शुरू किया

नईदिल्ली, 29 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय नौसेना जहाज ऐरावत को दक्षिणी हिंद महासागर में तैनाती मिशन के दौरान मेडागास्कर के अनुरोध के आधार पर अंतसिरनाना की ओर मोड़ दिया गया है। यह जहाज ऑपरेशन वनीला के हिस्से के रूप में मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन को शुरू करेगा। ‘ऑपरेशन वनीलाÓ को चक्रवात डायने द्वारा मचाई गई तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय दूतावास और मेडागास्कर के साथ समन्वय में इस जहाज की बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राहत अभियान चलाने की योजना है। भारतीय नौसेना जहाज चिकित्सा शिविर स्थापित करने और भोजन, पानी तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और भारतीय नौसेना मेडागास्कर के स्थानीय लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »