मोदी की नीतियों से त्रिपुरा में पहली बार भाजपा को मिली विजय : ऋतु शर्मा सिंह

0 कांग्रेस का सूपड़ा साफ : शरद जाल
रायपुर, 04 मार्च (आरएनएस)। 35 वर्षों के इतिहास में उत्तरपूर्वी राज्यों में त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते भाजपा की सरकार बन रही है। वाम मोर्चे को शिकस्त देकर एक राष्ट्र एक विचार पर मतदाताओं ने ईवीएम मशीन पर कमल पर बटन दबाकर यह साबित कर दिया कि पीएम मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों को त्रिपुरा की जनता ने हृदयगत स्वीकार किया है। वाममोर्चे को अपदस्थ कर भाजपा पहली बार वहां सरकार बना रही है। इसके लिए मैं पीएम मोदी को कोटि-कोटि बधाई देती हूं। यह जानकारी भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका श्रीमती ऋतु शर्मा सिंह ने देते हुये होली पर इसे त्रिपुरा की जनता का भाजपा को सर्वश्रेष्ठ तोहफा करार दिया। श्रीमती सिंह ने कहा कि त्रिपुरा में वाममोर्चे को हटाकर भाजपा को लाना पार्टी की परीक्षा थी जिसमें वहां की जनता ने मुक्तहस्त मत देकर पार्टी की सरकार बनाने का रास्ता साफ किया। त्रिपुरा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुये भाजपा उत्कल युवा नेता शरद जाल ने कांग्रेस का सूपड़ा त्रिपुरा से गायब होने पर इसे कांग्रेस पार्टी का इतिहास बनने की संज्ञा दी। राहुल गांधी के धुंआधार प्रचार के बावजूद भी वहां एक भी सीट नहीं मिलना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस अब पानी में डूबता हुआ जहाज है। जिस पर कोई सवार होने को तैयार नहीं है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »