भाजपा के अरूण सिंह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली,05 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह गुरुवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सिंह ने दो दिसंबर को राज्यसभा उप चुनाव के लिये नामांकन भरा था।
राज्यसभा की यह सीट समाजवादी पार्टी की सांसद तंजीन फातिमा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी, फातिमा अब रामपुर से सपा की विधायक हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच तीन दिसंबर को की गयी थी। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने सिंह का प्रमाणपत्र भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को सौंपा।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »