(महत्वपूर्ण)(नईदिल्ली)रूस के सुदूर पूर्व में व्यापक खनिज मिलने के आसार हैं: प्रधान

नईदिल्ली,22 अक्टूबर (आरएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंंगलवार को भारत-रूस संयुक्त सहयोग सहित रूसी सुदूर पूर्व में चल रही तेल और गैस परियोजनाओं की समीक्षा की। रूस के सुदूर पूर्व में व्यापक खनिज आसार हैं और रूसी सरकार इसके लिए भारत के साथ साझेदारी करने की उत्सुक है। प्रस्तावित संयुक्त परियोजनाओं से समय की कसौटी पर खरी हमारी द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रधान ने जहाज निर्माण परिसर, ज़वेजा का भी दौरा किया। ज़वेजा शिपयार्ड से आर्कटिक शिपिंग के विकास और भारत तथा रूस के बीच शिपिंग मार्गों के विकास में बहुत योगदान मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2019 में रूस के व्लादिवोस्तोक की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ज़वेजा जहाज निर्माण परिसर का दौरा किया था। प्रधान की ज़वेजा यात्रा के दौरान, उनके साथ रोसनेफ्ट के सीईओ, मिस्टर इगोर सेचिन भी थे, जिन्होंने वहां अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सितंबर 2019 में पूर्वी आर्थिक मंच में शामिल होने के लिए की गई व्लादिवोस्तोक की यात्रा की अनुवर्ती कार्यवाही के रूप में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री प्रधान वर्तमान में व्लादिवोस्तोक की 4 दिवसीय यात्रा पर हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »