तीनों राज्यों में संभागीय स्तर पर प्रेरकों की होगी नियुक्ति

नई दिल्ली ,12 सितंबर (आरएनएस)। देश के महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी भी मिशन मोड में आ गई है। एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में पार्टी महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक गुरुवार की बैठक इसी मकसद से की गई है।
इस बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े आयोजनों, सदस्यता अभियान, पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा हुई। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रत्येक संभागीय स्तर पर तीन प्रेरकों की नियुक्ति करेगी। जिसमें से एक महिला जबकि दूसरा एससीध् एसटीध् अल्पसंख्यकध् ओबीसी पृष्ठभूमि की होगा। प्रत्येक संभाग में चार से पांच जिले शामिल होंगे।
कल कांग्रेस मुख्यमंत्रियों की बैठक
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक आयोजित की है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी शामिल होंगे।
0

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »