मुख्यमंत्री ने मैनपाट में किया 31.8 करोड़ के 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

रायपुर, 02 फरवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सरगुजा के मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 31 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत के 13 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से लगभग 30 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत के 6 विभिन्न कार्यो का भूमि पूजन और 1 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से बने 7 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 14 करोड 98 लाख रूपए की लागत से स्वदेश दर्शन योजना के तहत एथनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन डेव्हलेपमेंट मैनपाट और 12 करोड 7 लाख रूपए की लागत से बनाए जाने वाले एथनिक टूरिस्ट विलेज का निर्माण कार्य शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »