पांच राज्यों की मतगणना में तीन राज्यों में कांगे्रस की सरकार

  • 0-मिजोरम एमएनएफ आगे
    0-तेलंगाना में टीआरएस की फिर सरकार
    0-रात 8.30 बजे तक के रुझान
    नई दिल्ली ,11 दिसंबर (आरएनएस)। देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधासभा चुनावों को लेकर डाले गए वोटों की मतगणना मंगलवार को हुई।
    छत्तीसगढ़ में मतगणना के रूझानों में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। मतगणना के मिले 90 सीटो के ताजा रूझानों के अनुसार लगभग 76 सीटों पर कांग्रेस, 16 भाजपा, 7 सीटो पर जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के उम्मीदवार और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे है। मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह राजनांदगांव सीट से, अम्बिकापुर सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत सक्ती सीट से, जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही सीट से समाचार लिखे जाने तक आगे हैं।
    तेलंगाना में टीआरएस आगे
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के दौरान मंगलवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। रुझानों के मुताबिक, टीआरएस ने अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बना ली है।
    टीआरएस- 88 सीटें , कांग्रेस -19 सीटें ,अन्य- 8 सीटें , बीजेपी – 1।
    मिजोरम में एमएनएफ सरकार बनाने की ओर अग्रसर
    मिजोरम मेें विधानसभा चुनावों की चल रही मतगणना के मिले रुझानों के अनुसार राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 25 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इसके साथ ही बीजेपी 1 सीट और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
    राजस्थान में कांगे्रस को बढ़त
    राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में रात 8.30 बजे तक के आंकड़ों में कांगे्रस की बढ़त बरकरार है। कांगे्रस 101 सीटों पर आगे चल रही है वहीं सत्तारुढ़ भाजपा 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां कांगे्रस की सरकार बननी लगभग तय मानी जा रही है।
    मध्यप्रदेश में भी कांगे्रस आगे
    मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को रात 8.30 बजे तक 103 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं कांगे्रस लगभग 120 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर तथा 6 सीटों पर अन्यों की बढ़त बनी हुई हैं। सुबह प्रारंभ हुई मतगणना के दौरान मध्यप्रदेश में कांगे्रस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर की स्थिति बनी हुई था।
    ००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »